० सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया शहर को
० सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी की अगुवाई में बुन्देलखण्ड के प्रवेशद्वार पर होगा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी का विशाल किसान सम्मेलन जालौन रोड़ बाईपास स्थित जमुना पैलेस में आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियां सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर पूरी कर ली है। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे उनके स्वागत के लिये समूचे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बुन्देलखण्ड के प्रवेशद्वार कालपी के यमुना पुल पर सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी की अगुआई में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया जायेगा इसके बाद हजारों चार पहिया गाड़ियों के काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल जमुना पैलेस लाया जायेगा जो यहां पहुंच कर हजारों किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उक्त बात पत्रकारों से वार्ता के दौरान
सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने कहीं। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, सपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन ठेकेदार, वरिष्ठ सपा नेता चुन्ना हुसैन रिजवी, प्रदेशीय सपा नेता प्रदीप दीक्षित, अरुण मेहरौत्रा पूर्व विधायक, श्रीरामपाल पूर्व मंत्री, तेजप्रताप सिंह यादव, प्रांतीय सपा नेता इंद्रजीत सिंह यादव, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, नत्थू सिंह कुशवाहा, सपा नगर अध्यक्ष भानू वर्मा, रविन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, सुरेंद्र सिंह राजपूत वरदर, विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह निरंजन,भानू राजपूत जिला सचिव, साविर मिर्जा बेग, जगतपाल सिंह राहिया, लालू भाई, मान सिंह राजपूत करमेर, रविन्द्र राजपूत करमेर, पूर्व प्रधान इदरीश पिये-मवई, कयूम अंसारी अलमारी वाले सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।