उरई (जालौन)(गोविंद दाऊ) समाजवादी पार्टी प्रगतिशील (लोहिया) सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ 22 नवम्बर दिन रविवार को जालौन रोड़ स्थित जानकी पैलेस (खर्रा हाउस) लाखन सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष प्रगतिशील सपा लोहिया के आवास पर मनायेगी।
उक्त बात की जानकारी देते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला कोषाध्यक्ष महबूब मंसूरी ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्म दिवस को धूमधाम साथ मनाया जायेगा उक्त कार्यक्रम प्रगतिशील सपा लोहिया के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा के आवास जालौन रोड़ जानकी पैलेस खर्रा हाउस में आयोजित किया जायेगा जिसकी अध्यक्षता लाखन सिंह कुशवाहा संगठन जिलाध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम 22 नवम्बर दिन रविवार को 11 बजे आयोजित किया जायेगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है