उरई (जालौन)(गोविंद दाऊ):- अभिषेक मिश्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के स्वागत की जोरदार तैयारी में लगे सपाईयों ने होडिंग और कटाउट से शहर को पाट कर रख दिया है। सपा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा का नगर आगमन पर भब्य स्वागत किया जायेगा। उक्त बात सपा के युवा नेता नृपेन्द्र सिंह यादव गौती ने एक भेंट वार्ता के दौरान कही। युवा सपा नेता नृपेंद्र सिंह गौती कहा कि स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव को झांसी मण्डल में भरपूर समर्थन मिल रहा है सपा युवा नेता ने भी बताया कि वह अपनी टीम के साथ झांसी-ललितपुर के अलावा जालौन जनपद क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं से सम्पर्क कर चुके है जो सपा प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव के पक्ष में भाजपा नीतियों के विरोध में दिखाई दे रहे है। युवा सपा नेता नृपेन्द्र सिंह यादव गौती का कहना है कि स्नातक मतदाता सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा प्रत्याशी को वोट करेंगे और सपा प्रत्याशी की जीत को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह जीत सपा प्रत्याशी की नहीं होगी बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की जीत होगी।