पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने की मतदाताओं से वोट देने की अपील
उरई (जालौन)(गोविंद दाऊ):- शहर के राठरोड़ स्थित विजय विक्रम पैलेस के सभागार में समाजवादी पार्टी से इलहाबाद-झांसी शिक्षक स्नातक प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव के पक्ष में स्नातक मतदाताओं को एकजुट करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप सपा नेता एवं लोहिया बाहिनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
शिक्षक मतदाता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षकों, किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों के साथ धोखा किया है। केन्द्र सरकार द्वारा सदन में लाकर पास करवाये तीनो बिल किसान विरोधी है अगर किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो उसके ऊपर लाठियां चलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश. में सपा की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज करवाये जाने का काम किया जायेगा साथ ही उन्हें उनकी फसल का बाजिब समर्थन मूल्य दिलवाया जायेगा। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद शिक्षकों से सपा प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर स्नातक शिक्षक मतदाता भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक सपा के प्रदेशीय सचिव प्रदीप दीक्षित, सह संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, युवा सपा नेता नृपेंद्र सिंह यादव गौती, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी, महेशचंद्र द्विवेदी सर, जयदेव सिंह यादव, वीरपाल सिंह दादी पूर्व जिलाध्यक्ष, का. कैलाश पाठक, डा. रविशंकर अग्रवाल, माण्डवी निरंजन, अशोक गुप्ता, दीपू त्रिपाठी, फरहत उल्ला, हिमांशु ठाकुर, आनंद ठाकुर, अजीत जयपुरा, राहुल पिरौना, मानसिंह सभासद, शैलेन्द्र सभासद, अमित यादव कोंच, शोनू मंसूरी नगर अध्यक्ष जालौन, राहुल यादव मौखरी, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आर. पी. निरंजन, टिंकू यादव मौखरी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, उमाबल्लभ शाडिल्य सहित आदि शिक्षक एवं बुद्धिजीवी लोग गोष्ठी में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यज्ञदत्त त्रिपाठी ने की।