गांव के किसानों की सुनी समसयाएं
उरई (जालौन)(गोविंद दाऊ):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेशउत्तम पटेल के आवाहन पर प्रदेश के हर जनपद में किसान हित और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए किसान चौपाल लगाने के क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने किसान घेरा अलाव- चौपाल कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी काला कानून के बारे में ग्राम बरौदा कला कोंच जालौन में सम्मानित किसानों से चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने रात्रि के समय अलाव जला और उनके बीच में बैठकर समस्याओं को सुना इस दौरान किसानों ने अन्ना जानवरों से फसल नुकसान की बात प्रमुखता से बताई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी के साथ में चौपाल में शामिल प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र तिवारी कोंच, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, चुन्ना हुसैन रिजवी, धीरेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, हरिशरण कुशवाहा एडवोकेट, ताहिर कुरैशी पूर्व नगर अध्यक्ष, मदन यादव, शहवाज खान, रवि यादव एवं ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों सम्मानित किसान मौजूद रहे।