[ad_1]

09:45 AM, 25-Apr-2023

यूपी बोर्ड ने रचा इतिहास

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

09:33 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live: आज डेढ़ बजे जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने आधिकारिक तौर पर UP Board Result 2023 मंगलवार, 24 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे जारी किया जाएगा। 

09:16 AM, 25-Apr-2023

UP Board Results 2023 on SMS

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें। 

08:56 AM, 25-Apr-2023

UP Board Class 10th Result on SMS

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट मोबाइल पर सीधे पाने के लिए यहां  High School Result पर क्लिक करें। 

08:52 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live: सबसे पहले यहां मिलेगा परिणाम

सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट  upmsp.edu.in या results.amarujala.com पर जाएं।

यहां पर आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।

क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपका यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट खुल जाएगा।

जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

08:45 AM, 25-Apr-2023

UPMSP UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट

यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और  upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।

 

08:43 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड ने रचा इतिहास, सौ साल में पहली बार 25 अप्रैल को परिणाम, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2023 Date Out: उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें