[ad_1]

मेरठ। निकाय चुनाव में पश्चिम की गन्ना बेल्ट के छह जिलों (मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, बागपत) में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच मुकाबला रहा हैं। भाजपा ने मेरठ व सहारनपुर में मेयर सहित चेयरमैन पदों पर 75 निकायों में से 16 निकायों पर कब्जा कर खुद को नंबर एक बताया है। सपा-रालोद गठबंधन ने भी 18 निकायों में भाजपा को शिकस्त देकर जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी ने बढ़त पाई तो एआईएफ (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाॅक) और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) ने पश्चिम में अपना खाता खोला है।

बसपा ने पिछली बार 4 सीट पर जीत हासिल की थी और अब वह तीन सीट पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस का पिछली बार 2017 में निकाय पांच सीट पर कब्जा था, अबकी बार कांग्रेस खाता नहीं खुल सकी। वहीं, 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को पटकनी देकर निकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली और बागपत को गन्ना बेल्ट माना जाता है। इन जिले में भाजपा ने निकाय चुनाव में विपक्ष को करारा झटका दिया है। मेरठ महापौर सीट ही नहीं, बल्कि इन जिलों में भाजपा ने 75 में से 16 निकाय पर अपना कब्जा कर लिया। पिछली बार भाजपा 11 निकाय ही जीत पाई थी। सपा-रालोद के प्रत्याशियों ने 18 (9-9) निकाय सीट जीतीं है। सन 2017 में उनका गठबंधन नहीं था तो सपा को 10 और रालोद को सिर्फ एक सीट ही मिल पाई थी।

इस बार सपा-रालोद के प्रत्याशी अलग-अलग सीट पर अपने-अपने सिंबल पर चुनाव लड़े थे। बसपा ने मेरठ की महापौर की सीट ही नहीं गंवाई बल्कि 11 निकाय सीट से घटकर पांच निकाय पर सिमटकर रह गई हैं। आम आदमी पार्टी ने पिछली बार बिजनौर में एक निकाय सीट जीतीं थी। अब बिजनौर के साथ-साथ बागपत में भी आप ने एक और निकाय सीट हासिल कर लीं। मेरठ की सिवालखास नगर पंचायत पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और बिजनौर में राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपना-अपना खाता खोल दिया है। अबकी बार भी 30 निर्दलियों ने राजनीति दलों के प्रत्याशियों को मात देकर अपनी अपनी निकाय में कब्जा बरकरार रखा है।

मेरठ के 16 निकायों में स्थिति

पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 05

सपा 01 02

कांग्रेस 01 00

बसपा 04 03

लोकदल 01 00

निर्दलीय 08 05

एआईएफ 00 01

बिजनौर के 18 निकाय की स्थिति

पार्टी 2017 में 2023 मे

भाजपा 03 03

सपा 06 03

कांग्रेस 00 01

बसपा 00 00

रालोद 00 02

आरजेडी 00 01

आप 01 01

निर्दलीय 08 07

मुजफ्फरनगर के 10 निकायों की स्थिति

पार्टी

2017 में 2023 में

भाजपा

03

01

सपा

02

01

रालोद

00

02

आप

00

01

कांग्रेस

01

00

बसपा

00

00

निर्दलीय

04

05

शामली में 10 निकाय की स्थिति

पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 02

सपा 00 01

कांग्रेस 00 00

बसपा 03 01

रालोद 00 02

निर्दलीय 06 04

बागपत में 9 निकाय की स्थिति

पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 01 01

रालोद 00 02

सपा 00 00

कांग्रेस 00 00

बसपा 00 00

निर्दलीय 07 06

सहारनपुर की 12 निकाय की स्थिति

पार्टी 2017 में 2023 में

भाजपा 02 04

बसपा 04 02

कांग्रेस 03 00

सपा 01 02

रालोद 00 01

निर्दलीय 01 03

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *