मेडिकल कालेज में मेडिसिन विभाग में उमड़े मरीज।
– फोटो : BANDA
ख़बर सुनें
बांदा। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। गुरुवार को 17 संदिग्धों की जांच की गई। इनमें डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। जिले में डेेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई।
करीब एक सप्ताह से डेंगू ने तेजी पांव पसारे हैं। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में हुई जांच में गुरुवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। इनमें खुटला, इंदिरा नगर और अलोना गांव के मरीज शामिल हैं। इनका इलाज शुरू कर दिया है। 20 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें अलोना गांव निवासी आशीष (20) और खुटला निवासी सेजन अली (18) शामिल हैं।
डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रेस्पांस टीम को शहर से लेकर गांवों तक सक्रिय कर दिया है। डेंगू पॉजिटिव मिलने पर मरीज के आसपास 50 घरों का सर्वे शुरू कर मच्छरों से निजात के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। हालांकि असलियत कुछ और है।
तिथि नमूने पॉजिटिव
28 अक्तूबर 8 2
29 अक्तूबर 9 2
31 अक्तूबर 8 3
1 नवंबर 11 4
2 नवंबर 13 3
3 नवंबर 17 03
घबराएं नहीं, पानी ज्यादा पीयें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. हृदयेश पटेल ने बताया कि डेंगू के मरीजों का ग्राफ कम हो रहा है। 15 नवंबर के बाद तेजी से कमी आएगी। डेंगू पॉजिटिव होने पर मरीज घबराएं नहीं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें और हल्का खाना खाएं। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कीवी फल का सेवन करें। 20 हजार से कम प्लेटलेट्स हैं तो मरीज को भर्ती कराएं।
ये हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, सिर व जोड़ों में दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना। त्वचा पर लाल चकत्ते व धब्बा उभरने। मल काला होने, नाक, मसूढ़ों से रक्त बहना। जी मिचलाना या उल्टी आना। भूख न लगना व चक्कर आना आदि।