ख़बर सुनें
कालपी। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ खेत में खड़ी फसल को नष्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी सरोज कुमारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुटरा मौजा गांव में उसने आठ एकड़ में सरसों, मटर की फसल बोई थी। जिस पर उसके परिवार के ही तीन लोगों ने उसकी फसल नष्ट कर दी। जब उसे जानकारी हुई तो खेत पर पहुंची और उक्त लोगों को रोका तो वह लोग गालियां देने लगे और धमकी दी। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।