उरई (जालौन)। (गोविंद सिंह दाऊ):-. जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील उरई आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं को पांच दर्जन से अधिक शिकायती पत्रों को दर्ज किया गया जिनमें मात्र तीन शिकायती पत्रों का ही अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया जा सका है।
मुख्यालय उरई में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रमिल सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं जिनमें विकास खण्ड, राजस्व, नगर पालिका परिषद उरई, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि से जुडे़ 65 शिकायती पत्र दर्ज किये गये।इस दौरान तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को दोनों अधिकारियों ने गम्भीरता के साथ सुना। तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने मौके पर ही तीन समस्याओं का निस्तारण करवाया जबकि अन्य समस्याओं को निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र सौपें गये।तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय रहते शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जाये जिससे शासन की मंशा को पूरा किया जा सके। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी सदर विकास कश्यप, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।