ख़बर सुनें
सौंख (मथुरा)। बाबा कढे़रा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 121 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर वर्ग में हुई। शुभारंभ चेयरमैन सुरेश सिंह ने किया। सुरेश सिंह ने कहा कि शतरंज खेल में बच्चों की बुद्धि के बल का प्रयोग होता है। इससे बच्चों की मानसिक विकास होता है। इसलिए शतरंज को राष्ट्रीय खेलों की श्रेणी में रखा गया है।
शतरंज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालिका ग्रुप में शिवानी व बालक ग्रुप में रोहित, सीनियर वर्ग बालिका ग्रुप में शालिनी व बालक ग्रुप में मयंक गुप्ता विजेता रहे। इस मौके पर व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, प्रधानाचार्य रामबाबू, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह आदि उपस्थित थे।