
भारतीय रेल
– फोटो : शटरस्टॉक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचलन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 09 से 11 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 02564 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
- गोरखपुर से 10 से 12 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 10 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-पनियहवा के रास्ते चलाई जाएगी।
- रक्सौल से 11 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14007 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पनियहवा-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
- मुजफ्फरपुर से 10 से 12 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामदयालुनगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 11 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल परिवर्तित मार्ग गोंडा-गोरखपुर-पनियहवा के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 10 से 12 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामदयालुनगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से 10 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलाई जाएगी।
- रक्सौल से 12 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- कोलकाता से 11 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामदयालुनगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- कटिहार से 07 एवं 10 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रामदयालुनगर-हाजीपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 09 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 12524 नई दिल्ली-न्यू जालपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बछवारा-बरौनी-खगड़िया के रास्ते चलाई जाएगी।
- रक्सौल से 10 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पनियहवा-गोरखपुर-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
- पाटलीपुत्र से 11 नवंबर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 03219 पाटलीपुत्र-अयोध्या कैंट स्पेशल परिवर्तित मार्ग पाटलीपुत्र-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- सीतामढ़ी से 10 से 12 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 09 से 11 नवंबर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी।