ख़बर सुनें
अयोध्या। अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का पहला राष्ट्रीय अधिवशेन शंकरगढ़ बाजार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना रहे।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली और एनसीआर में पर्यावरण की स्थिति बहुत खराब है। इसकी वजह है पंजाब में पराली का जलना। जब पंजाब में पराली जलती है और पछुआ हवा चलती है तो दिल्ली और एनसीआर में पर्यावरण खराब होता है।
इसके लिए पंजाब सरकार और दिल्ली सरकार को लिखा पत्र लिखा गया है। पंजाब में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पराली 30 फीसदी अधिक जलाई गई है जबकि उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी कम पराली जली है।
वन राज्यमंत्री ने किसानों को शिक्षित करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए कायस्थ समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमित श्रीवास्तव, अध्यक्षता जयशंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।