
{“_id”:”68ea53ec53eb46cd01007720″,”slug”:”video-video-ayathhaya-ma-yavaka-ka-ulta-karaka-pata-nagara-aayakata-na-thae-jaca-ka-aathasha-2025-10-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO : अयोध्या में युवक को उल्टा करके पीटा, नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगर निगम का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कुछ लोगों को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि आठ से 10 युवकों को दीवार के सहारे उल्टा किया गया। कुछ अधिकारी डंडों से उन्हें डराते-धमकाते नजर आए। इस घटना के बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने तत्काल अपर नगर आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं।