Bullets were fired between two parties in land dispute in Agra Police detained many people on spot

आगरा में जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां: तीन लोग घायल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में गोली चल गई। तीन लोगों को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में भारी बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर फतेहाबाद और मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात…फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मामले को संभाला और दौड़ाकर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके घटना की जानकारी कर रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 



Source link

ब्रेकिंग न्यूज