
सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव
– फोटो : ANI
विस्तार
घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि सपा प्रत्याशी को इतनी बड़ी जीत मिली है। कहा कि घोषी का परिणाम 2024 की तस्वीर है। ऐसी ही बड़ी जीत आईएनडीआईए की 2024 में होने वाली है।
अपने आवास पर बात करते हुए सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने घोसी उपचुनाव मतगणना को लेकर सपा प्रत्याशी की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के सभी घटकों का भी धन्यवाद, जिन्होंने इस जीत के लिए साथ दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार का काम करने का तरीका इसी तरह रहा तो 2024 में भी इसी तरह परिणाम आएंगे।
रामगोपाल यादव ने कहा कि इस उप चुनाव में डीएम-एसपी निष्पक्ष रहे, लेकिन कुछ अधिकारी होते हैं। उन्होंने प्रयास किया है, पर उसका कोई असर नहीं रहा। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था तो उसमें इंडिया भारत ही बनाया था तो यह लोग संविधान के खिलाफ जा रहे हैं। लोगों को पहले से ही आशंका थी कि यह लोग संविधान के खिलाफ जा सकते हैं। उधर, सपा की जीत के बाद समजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजवाकर कार्यकर्ताटों ने खुशी जाहिर की। साथ ही मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया।