
{“_id”:”692e621ae5d2588e74082a49″,”slug”:”video-jhansi-a-young-man-was-shot-due-to-a-feud-co-manoj-kumar-gives-information-2025-12-02″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी: रंजिश में युवक को गोली मारी, जानकारी देते सीओ मनोज कुमार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कटेरा के मोहल्ला कोल्हूपुरा निवासी 25 वर्षीय आकाश उर्फ गोलू अहिरवार सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे अपने नाना को खेत पर खाना देने जा रहा था। इसी दरम्यान कटेरा-लारोन रोड पर स्थित कान्हा गोशाला के पास उसे गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पर कटेरा थानाध्यक्ष वंदना सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। आनन-फानन युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया