{“_id”:”6ae559613d1b39b23a06b084″,”slug”:”budaun-jareefnagar-police-station-accused-escaped-from-toilet-2026-10-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”थाने में पुलिस को चकमा: हथकड़ी समेत शौचालय के रोशनदान से निकल भागा आरोपी, बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा सिपाही”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आरोपी टिकाऊ उर्फ प्रिंस उर्फ मिथुन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदायूं जिले में गैस सिलिंडर चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया आरोपी टिकाऊ उर्फ प्रिंस उर्फ मिथुन शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हथकड़ी सहित जरीफनगर थाने से भाग गया। आरोपी शौच करने के बहाने शौचालय गया था। जबकि सिपाही शौचालय के बाहर रस्सी पकडे खड़ा रहा और आरोपी शौचालय के रोशनदान से कूदकर भाग गया। काफी देर तक आरोपी के बाहर नहीं आने पर शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया। इस घटना के बाद थाने में खलबली मच गई। काफी देर तक तलाश के बाद आरोपी पकड़ में नहीं आया तो थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
जरीफनगर थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दहगवां चौराहे स्थित सपा नेता लड्डन मियां के पेट्रोल पंप से सिलिंडर चोरी हुआ था। चोरी के बाद सिलिंडर खेत में फेंक दिया गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर महिपाल ने जरीफनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में शुक्रवार शाम आरोपी नगर पंचायत दहगवां के वार्ड एक निवासी टिकाऊ उर्फ प्रिंस को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

