नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की टीम पहुंच गई है। टीम के रिंकू ने हरफनमौला प्रदर्शन करके जीत की आधारशिला रखी। वहीं, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद ने जीत दर्ज की।

Trending Videos

यूनिवर्सिटी के विलिंग्डन पवेलियन मैदान पर खेले गए 30 ओवर के क्वार्टर फाइनल मैच में एएमयू ने आठ विकेट पर 205 रन बनाए। चिराग शर्मा व मोहम्मद सिब्तैन ने 29-29 रन, रिंकू ने 50 रन, अनुज राजपूत ने 31 रन की पारी खेली। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ के गेंदबाज स्वरित यादव, सक्षम राय और हितेश ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में उतरी मेरठ की टीम 29.1 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। विशेक कुमार ने 49 और राघव चौधरी ने 42 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। रिंकू ने चार विकेट झटके। हितेश कुमार और सक्षम ने दो-दो विकेट झटके। 58 रन से जीत के साथ एएमयू की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। एनएचएआई के जनरल मैनेजर मोहम्मद शफी और स्वरूप फार्मास्युटिकल्स के मालिक विनीत केला ने प्लेयर द मैच रिंकू को 11 हजार रुपये प्रदान किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *