Helpless father reached Collectorate by putting his daughter on pusher said give justice

ढकेल के ऊपर चारपाई रख घायल बेटी को लेकर पहुंचा कलेक्ट्रेट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में कलक्ट्रेट में उस समय लोग हैरान रह गए, जब एक पिता विवाहित बेटी को ढकेल के ऊपर चारपाई पर लिटाकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के  लिए पहुंचा। आंखों से बहते आंसू बयां कर रहे थे कि बेटी के इस हाल के बाद वो कितना दुखी है। लाचार पिता को देख पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। उससे जानकारी लेना चाही तो दर्द के गला इस कदर भरा हुआ था कि वो ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।

पीड़ित पिता ने बताया कि वो नाई की मंड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने बेटी की शादी डौकी थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। शादी के बाद से पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। इसी के चलते करीब एक महीने पूर्व बेटी को छत से फेंक दिया, जिससे उसका  पैर टूट गया। इस घटना के बाद वो बेटी को अपने साथ आगरा ले आया। 

मामले में थाना डौकी में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अब बेटी उसके पास रह रही है, लेकिन वो बुजुर्ग है। कमाई का भी कोई साधन नहीं है। वहीं पुलिस आरोपी पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते वो दुखी है। इसी वजह से बेटी को लेकर अधिकारियों के पास आया है, जिससे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। 



Source link

ब्रेकिंग न्यूज