Kanpur Pranav was kept illegally for two and a half months at Royal Cliff and Regenta a notice will be issued

कानपुर प्रणव सिंहानिया केस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिंहानिया घराने की संपत्ति हड़पने के आरोपियों ने प्रणव को होटल राॅयल क्लिफ और रीजेंटा में करीब ढाई महीने तक बिना लिखापढ़ी के रखा। इसके साथ ही होटलों में ही रजिस्ट्री भी कराई। सीपी रघुबीर लाल ने इसे कानून का उल्लंघन बताया। कहा कि होटल संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।



वहीं, रजिस्टरी करने पहुंचे रजिस्ट्रार ने भी प्रणव की हालत देख संशय जाहिर किया था। आरोपियों ने यह कहकर रजिस्ट्रार को समझा दिया था कि तबीयत ठीक न होने के कारण प्रणव ऐसा लग रहा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने आरोपियों को छुड़ाने के लिए दिन-रात पुलिस की घेराबंदी की।



Source link