{“_id”:”69b993bbcb20a03130059081″,”slug”:”akhilesh-yadav-said-law-and-order-has-been-shot-down-in-up-discrimination-is-at-its-peak-in-the-state-2026-03-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अखिलेश यादव बोले: यूपी में कानून-व्यवस्था को ही मार दी गई है गोली, प्रदेश में चरम पर है भेदभाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून को ही गोली मार दी गई है।
अखिलेश यादव – फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था को ही गोली मार दी गई है। गोरखपुर में दिनदहाड़े हुआ हत्याकांड बता रहा है कि बेखौफ अपराधियों को किसका प्रश्रय मिला है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। सरकार का कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भेदभाव चरम पर है। लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार ने अपना रंग दिखा दिया। हर काम और हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार है। जल जीवन मिशन में बजट की लूट और पानी की टंकियां के ढहने को प्रदेश की जनता पहले ही देख चुकी है। ब्यूरो
Trending Videos
मतदाता सूची से फर्जी नाम हटाने की मांग
सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि विधान परिषद चुनाव के लिए जिन शिक्षक मतदाताओं के आवेदन डीआईओएस ने प्रति हस्ताक्षरित नहीं किए हैं उनका नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया जाए। वैध मतदाता सूची जारी की जाए। फर्जी शिक्षकों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने वाले निर्वाचन कर्मियों व अधिकारियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई हो। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।