सेना की अग्निवीर भर्ती रेली का आयोजन पहली से 19 अप्रैल तक सदर स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल बिक्की शर्मा के मुताबिक, भर्ती रैली में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, मैनपुरी, कासगंज सहित 12 जिलों के करीब 19 हजार युवा शामिल होंगे।

अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। फर्जी अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए टीम को लगाया गया है। 31 मार्च की सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद प्रवेशपत्र सत्यापन के बाद स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। भर्ती में शामिल होने के लिए तड़के चार बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है।

कर्नल बिक्की शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता में 1600 मीटर की दौड़ मुख्य रहेगी। निर्धारित अवधि में तड़के पांच बजे से जिले के हिसाब से दाैड़ शुरू होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन आदि से भी निगरानी की जाएगी। पहली से 23 अप्रैल तक रोजाना तड़के 4 से सुबह 11 बजे तक आम लोगों के लिए स्टेडियम में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिन खिलाड़ियों के पास बने हैं, उन्हें निर्धारित समय पर प्रवेश दिया जाएगा।

एंबुलेंस से लेकर पानी के टैंकर खड़े रहेंगे

अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा। स्टेडियम परिसर में दो से तीन एंबुलेंस, पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट आदि के इंतजाम किए गए हैं। सैन्य कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही पुलिस भी रहेगी। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेज के साथ दो सेट स्व: सत्यापित फोटो कॉपी लाना आवश्यक है।

ये है कार्यक्रम

– 1 अप्रैल 2026 : सभी 12 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)

– 1 अप्रैल 2026: आगरा जिले की तहसीलों (आगरा, बाह, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, किरावली) के लिए विशिष्ट ट्रेड्समैन भर्ती

– 2 अप्रैल 2026: आगरा को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल (सभी शाखाएं)

– 3 अप्रैल 2026: आगरा को छोड़कर सभी 11 जिलों के लिए अग्निवीर ऑफिस असिसटेंट (क्लर्क), स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी)

– 4 अप्रैल 2026: आगरा जिले की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क, एसकेटी

– 5 अप्रैल 2026 : झांसी (मोठ, टहरौली, मऊरानीपुर, गरौठा, झाँसी), ललितपुर (तालबेहट, मड़ावरा, पाली, ललितपुर, महरौही) और जालौन (जालौन, कालपी, उरई, माधौगढ़, कोंच) के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) ।

– 6 अप्रैल 2026 : इटावा (ताखा, भरथना, जसवन्तनगर, सैफई, चकर-नगर और इटावा) और एटा (एटा, जलेसर एवं अलीगंज) के लिए अग्निवीर जीडी

– 7 अप्रैल 2026: हाथरस (सिकंदराराऊ, हाथरस, सादाबाद एवं सासनी) के लिए अग्निवीर जीडी

– 8 अप्रैल 2026 : फिरोजाबाद (सिरसागंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला और जसराना) के लिए अग्निवीर जीडी

– 9 अप्रैल 2026 : मैनपुरी (कुरावली, करहाल, भोगांव, मैनपुरी, किशनी और घिरोर) के लिए अग्निवीर जीडी

– 10 अप्रैल 2026 : कासगंज (कासगंज, सहावर और पटियाली) और अलीगढ़ (खैर, अत्तौली और कोइल) के लिए अग्निवीर जीडी

– 11 अप्रैल 2026 : अलीगढ़ (गभाना एवं इगलास) और मथुरा (गोवर्धन) के लिए अग्निवीर जीडी

– 12 अप्रैल 2026 : मथुरा जिले की छत और चटाई (मांट) तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी

– 13 अप्रैल 2026 : मथुरा और महावन तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी

– 14 अप्रैल 2026 : आगरा जिले की एत्मादपुर और किरावली तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी

– 15 अप्रैल 2026 : आगरा की बाह और खेरागढ़ तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी

– 16 अप्रैल 2026 : आगरा और फतेहाबाद तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी।

– 17 से 19 अप्रैल 2026 : मेडिकल परीक्षण और प्रशासनिक कार्यों के लिए आरक्षित दिन ।

इन बातों का रखें ध्यान

– प्रवेश पत्र और फोटो : स्पष्ट प्रिंटेड एडमिट कार्ड और 20 नवीनतम रंगीन पासपोर्ट फोटो

– शैक्षणिक प्रमाणपत्र : 8वीं, 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं।

– पहचान और निवास : आधार कार्ड, निवास, जाति और धर्म प्रमाणपत्र।

– चरित्र प्रमाण पत्र : सरपंच या नगर पालिका द्वारा पिछले 6 महीने के भीतर जारी।

– कानूनी : 10 रुपये के स्टांप पेपर हस्ताक्षरित शपथ पत्र

– किसी भी सहायता के लिए एआरओ आगरा हेल्पलाइन नंबर 0562-2226084 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें