मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना Mansurpur Police द्वारा किया गया अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जहां मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ चोर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी की ०३ मोटरसाइकिल बरामद की।
जनपद मुजफ्फरनगर में वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र नागर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में थिना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ०३ वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया गया ।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की ०३ मोटरसाइकिल बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि १२ जून को वादी अंकुर पाल पुत्र अतरपाल निवासी चिरोड़ी थाना दौराला जनपद मेरठ द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात द्वारा मिडवे होटल (नमस्ते द्वार) नेशनल हाईवे सड़क के पास से वादी की मोटर साईकिल चोरी कर ली गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य पतारसी सुरागरसी व सर्विलांस की सहायता से दिनांक १६ जून को ०३ वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उक्त घटना का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त नोमान पुत्र उस्मान निवासी बसधाड़ा थाना शाहपुर, कोशिक कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम रासना थाना सरूरपुर, लविश पुत्र ब्रहम सिंह निवासी ग्राम बिजौली थाना खरखौदा जनपद मेरठ । जिसके कब्जे से ०१ मोटर साईकिल स्पलेण्डर, ०१ मोटर साईकिल स्पलैण्डर, ०१ मोटर साईकिल पैशन प्रो बरामद की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० जबर सिंह, है०का० बिजेन्द्र सिंह, नितिन कुमार, का० शौबीर, अविलाश कुमार, यशवीर सिंह थाना मंसूरपुर शामिल रहे। थाना मंसूरपुर पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
