
बैठक करते डीएम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
{“_id”:”69c8c0b190460b3cde0e682e”,”slug”:”administration-imposes-ban-on-schools-changing-uniforms-and-books-every-year-2026-03-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अभिभावकों को बड़ी राहत: हर साल नहीं बदलेगी यूनिफॉर्म, किताबों की भी नहीं होगी खास दुकान; DM ने दिए ये निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बैठक करते डीएम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, किताबों, यूनिफॉर्म और संसाधनों के नाम पर होने वाला एकाधिकार अब खत्म होगा। हर साल यूनिफॉर्म नहीं बदलेंगे। किताबों-कॉपियों के लिए खास दुकानों पर जाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। साथ ही स्कूलों को अपनी वेबसाइट पर फीस और ड्राइवरों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
यह सख्त निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि स्कूल प्रबंधन ने इन निर्देशों की अनदेखी की, तो उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। सभी स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल फीस, शैक्षणिक भ्रमण, परिवहन और अन्य सभी शुल्कों का पूर्ण विवरण दर्ज करेंगे।