गोद ली चार वर्षीय जारा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। बच्ची के चेरहे से लेकर शरीर पर चोट और नील के निशान मिले। पीटकर हत्या करने के शक में पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अमरोहा करके मोहल्ला कुरेशी में हैंडलूम (कालीन) कारीगर मोहम्मद इस्लाम का परिवार रहता है। मोहम्मद इस्लाम की शादी नौ साल पहले मोहल्ले की ही रहने वाली सायरा से हुई थी। सायरा बेऔलाद थी, तभी उसने अपने पति इस्लाम के साथ मिलकर नौगांवा सादात के पंजू सराय के रहने वाले कय्यूम से जन्म लेने के तुरंत बाद एक बेटी को गोद ले लिया था।

पांच महीने पहले सायरा की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद मोहम्मद इस्लाम ने संभल के मोहल्ला सरायतरीन की रहने वाली तलाकशुदा शाइस्ता से निकाह कर लिया था। पांच भाइयों में चौथे नंबर के इस्लाम अपनी पत्नी शाइस्ता और बेटी जारा के साथ मोहल्ला कुरेशी की गली नंबर दो में किराए के मकान में रहते थे।

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे इस्लाम हैंडलूम कारखाने में काम करने गए थे। करीब साढ़े नौ बजे इस्लाम को फोन करके शाइस्ता ने जारा की तबियत खराब होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने की बात कही, जिसके बाद इस्लाम घर आए और बच्ची को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने जारा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बच्ची जारा के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। बाद में इस्लाम बेटी जारा के शव को अपने छोटे भाई मोहम्मद मोबिन के घर लेकर पहुंचे। अचानक जारा की मौत से परिवार के लोग हैरत में पड़ गए।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। बच्ची ही पिटाई से हत्या के शक में पुलिस उसकी सौतेली मां शाइस्ता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी अमित कुमार आनंद ने कोतवाली पहुंचकर शाइस्ता में पूछताछ की। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार कर रही है। 

 

बच्ची के शरीर पर चोट के निशान घटना की ओर इशारा कर रहे हैं। हिरासत में ली गई उसकी सौतेली मां शाइस्ता जीने से गिरने की बात कह रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहे है, रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्ची के असली माता-पिता को बुलाया गया है। – अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें