गोरखपुर रेल म्यूजियम में अमर उजाला का बाल उमंग बुधवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गया है। छोटे-छोटे बच्चे म्यूजियम में ट्वाय ट्रेन और झूले पर मस्ती कर रहे हैं। मौके पर 1500 से अधिक बच्चे कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।




वहीं रेलवे के संग्राहलय में जाकर रेलवे की एतिहासिक विरासत से भी रूबरू हो रहे हैं।

 


पूर्वोत्तर रेलवे के सहयोग से रेल म्यूजियम में आयोजित कार्यक्रम बाल उमंग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों के अलावा अनाथालय के बच्चे हैं।

 


इन बच्चों के लिए ढेर सारी खेल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें भाग लेकर वे रोमांचित हो रहे हैं।


वहीं बच्चे नृत्य व गायन में जमकर धमाल मचाएंगे। म्यूजियम परिसर में ही चलती ट्रेन और उत्साह-उमंग के माहौल में बच्चे ड्राइंग भी बनाएंगे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *