
सत्याग्रह करते कर्मचारी।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के निलंबित लाइसेंस को बहाल करने की मांग को लेकर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के साथ ही मंगलवार सुबह से अस्पताल गेट पर चिकित्सकों व कर्मियों ने भी सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
दरअसल, एक सप्ताह पहले एक विवाहिता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के बाद कार्यरत चार सौ से अधिक कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
ये भी पढ़ें – अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ सीएमओ आफिस में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर मंगलवार से अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी आंदोलन की राह पर उतर आए हैं।
संजय गांधी अस्पताल के गेट के पास ज्वाइंट फोरम आफ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कांट्रैक्टर वर्कर्स आफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले अस्पताल के कर्मियों ने मंगलवार से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि जब तक अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
