
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कांवड़ यात्रा नई नहीं बहुत पुरानी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में भी शानदार तरीके से कांवड़ यात्रा निकलती थी। तब मुसलमान कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाते थे। मुसलमान स्टाल लगाकर कांवड़ियों को पानी पिलाते थे। आज भाजपा सरकार चाह रही है कि कांवड़ यात्रा मार्ग में मुसलमानों की दुकान न रहे। भाजपा नफरत का बीज बो रही है। यह देश सभी का है, हिंदुओं का भी है, मुसलमानों का भी है
