राम मंदिर पर हमले की साजिश में आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान का शव लेकर परिजन बुधवार सुबह सात बजे मजनाई गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की रात फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़े गए राम मंदिर पर हमले की साजिश के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी थी।
सोमवार को उसके पिता अबू बकर व चाचा उस्मान शव लाने फरीदाबाद गए थे।बुधवार सुबह सात बजे दोनो एम्बुलेंस से शव लेकर पैतृक फव मजनाई गांव पहुंचे।जहां परिजनों के साथ रिश्तेदारों, सगे संबंधियों व लोग पहले से ही मौजूद थे।शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजन चीखने चिल्लाने लगे।
शव को दफन करने की सभी तैयारियां पहले से ही गांव के समीप स्थित कब्रिस्तान में की गई थी। परिजनों व नाते रिस्तेदारों के अंतिम दीदार के पश्चात शव को गांव में ही स्थित रहबरे इस्लामिया मदरसे में ले जाया गया जहां जनाजे की नमाज इमाम अब्दुल मजीद द्वारा पढ़ाई गई।उसके बाद जनाजा कब्रिस्तान पहुंचा और करीब आठ बजे शब को सुपुर्दे खाक किया गया।इस दौरान क्षेत्रधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही।
