Dead body found in a hotel room in Ayodhya.

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार


मलेशिया से अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन पूजन को आए एक बुजुर्ग की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बेड पर बैठा हुआ था जबकि सामने टीवी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

अयोध्या कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में मलेशिया से आए एक परिवार के चार सदस्य ठहरे हुए थे। रविवार की देर शाम अयोध्या पुलिस को सूचना मिली कि इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले, श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम ‘सिंधु’ भी वापस ला सकते हैं

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव: राष्ट्रवाद -सनातन के जरिये हिन्दुत्व को धार देने में जुटा संघ, जाति जनगणना की काट खोजने की कोशिश

सूचना पर पुलिस पहुंची तो होटल के कमरा नंबर 3105 में मलेशिया निवासी दरमा राजा आरपी सांमुग़म उम्र 73 वर्ष की बैठे-बैठे ही मौत हो गई थी। कमरे में टीवी चल रहा था। पुलिस ने तत्काल शव को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां मौत की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे की जांच कर साक्ष्य संकलन किया। कमरे को सील कर दिया गया है। हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *