A saint murdered in hanuman garhi in Ayodhya.

घटनास्थल पर जांच के लिए मौजूद पुलिसकर्मी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में एक नागा साधु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात से सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। मृतक के गले पर गहरा निशान है।

अयोध्या जिले के थाना राम जन्मभूमि के कटरा चौकी क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में राम सहारे दास शिष्य दुर्बल दास (44) की चाकू से गोदकर हत्या की गई। वारदात के बाद से परिसर में ही रह रहा ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला फरार है। उसे संदिग्ध मानकर पुलिस तलाश कर रही है।

मंदिर परिसर में लगा सीसीटीवी भी बंद मिला है। एक महीने में हनुमानगढ़ी में यह दूसरी वारदात है। कुछ दिन पहले नागा साधु ने आत्महत्या कर ली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *