CM Yogi in Ayodhya Today Start New Scheme Regarding Aanganwadi

गरम भोजन योजना का शुभारंभ करते योगी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएम योगी अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां गरम भोजन योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने अपने हाथ से बच्चों को परोसकर खाना खिलाया। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। यूपी के 35 जनपदों में 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह योजना चलाई जाएगी।

इसके बाद वह बड़ाभक्तमाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीसीताराम को सोने का मुकुट-छत्र पहनाएंगे। इसके अलावा हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाएंगे। वह यहां गरम भोजन योजना की शुरुआत भी करेंगे। 

राममंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और बड़ाभक्तमाल के बड़े महंत कौशल किशोर दास की इच्छा पर सीएम योगी अयोध्या आ रहे हैं। साकेतवासी आचार्य रामशरण दास की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और माता सीता को स्वर्णिम मुकुट, छत्र कुंडल और हार को अपने हाथों से पहनाएंगे। चांदी से बने आभूषणों में लगभग एक किलो सोने की परत लगाई गई है।

बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि भगवान के स्वर्णिम मुकुट और कुंडल को मंदिर से जुड़े भक्तों के सहयोग से तैयार कराया गया है। भक्त अपने आराध्य को सोने-चांदी के आभूषणों में देखना चाहते थे। इसलिए सभी ने श्रीराम और माता सीता को सजाने की इच्छा जाहिर की। इन आभूषणों के निर्माण में चांदी के साथ एक किलो से ज्यादा सोना लगा है।

गरम भोजन योजना का शुभारंभ

सपा सरकार में बंद हो चुकी गरम भोजन योजना को योगी सरकार फिर से शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत 3 से 6 साल की उम्र तक के बच्चों को गरम भोजन परोसा जाएगा ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें