
घाट पर हुई आतिशबाजी का नजारा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी ने अनवरत सातवीं बार अपना ही कीर्तिमान तोड़ दिया। राम की पैड़ी पर एक साथ 22.23 लाख दीपों के आलोकित होने के साथ नया विश्व रिकाॅर्ड बन गया। ड्रोन से गणना के बाद गिनीज बुक की टीम ने इस वैश्विक उपलब्धि की घोषणा की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ 52 देशों के राजदूत इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने।
वर्ष 2022 में 15.76 लाख दीपों का प्रज्जवलन कर बना विश्व रिकॉर्ड इस बार 6.47 लाख अधिक संख्या के साथ टूटा। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सलटेंट निश्चल बरोट ने मंच से नए कीर्तिमान की घोषणा करने के साथ इसका प्रमाणपत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। इस दौरान राम की पैड़ी पर 10,000 से अधिक लोगों की मौजूदगी में जयश्रीराम के उदघोष से गूंज उठी।
