
अयोध्या के रामलला।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ देश के 10 करोड़ परिवारों से आनंदोत्सव मनाने की अपील कर रहा है। इसके लिए इन परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला का चित्र व पत्रक भेजने की योजना है। संघ कार्यालय में तैयारी बैठक भी हुई। तय हुआ कि अयोध्या के पांच लाख परिवारों में अक्षत वितरण किया जाएगा। इसके लिए संपर्क टोली बनाने का निर्णय हुआ है। इस अभियान में 1500 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे।
बैठक में पूजित अक्षत, पत्रक और प्रभु श्रीराम के चित्र का घर-घर वितरण अभियान के लिए नगर संचालन समिति का गठन किया गया। संघ के महानगर सह कार्यवाह राहुल को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। संघ ने संगठन की दृष्टि से अयोध्या महानगर को 15 नगरों में बांट रखा है।
ये भी पढ़ें – बजट विश्लेषण: बीजेपी ने की मिशन 80 को साधने की कोशिश, विकास-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर किया फोकस
ये भी पढ़ें – यूपी अनुपूरक बजट: 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा, महिला वोटरों को साधने की कोशिश
इन 15 नगरों में घर-घर संपर्क करने के लिए बस्ती व उपबस्ती स्तर की संपर्क टोलियां गठित की जा रही हैं। कुल 92 बस्तियों में 92 समितियां काम करेंगी। इस अभियान के लिए समय देने वाले कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है जो 15 से 30 दिनों तक इस अभियान का हिस्सा बन सकें।
नगरों की संचालन टोली बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। एक जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत, पत्रक व चित्र वितरण का कार्य पूरे देश में किया जाएगा। अक्षत के साथ पत्रक वितरण कर रामभक्तों से 22 जनवरी को आनंदोत्सव के रूप में मनाने की अपील की जाएगी। जिस दिन रामलला अपने नए घर में विराजेंगे उस दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए घर-घर दीप जलाने, मंदिरों में अनुष्ठान करने का आग्रह किया जा रहा है।