
पुलिस ने थाईलैंड की युवतियों को हिरासत में लिया (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में अलखनंदा अपार्टमेंट में हुए बवाल के मामले में बुधवार को आरोपी एयरफोर्स कर्मी रितेश मिश्रा और सीबीसीआईडी में संविदा पर तैनात लिपिक प्रदीप सिंह पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। फ्लैट में मिली थाईलैंड की तीनों युवतियों को छोड़ दिया, जिसमें एक युवती अपने देश लौट गई। जिस युवती के वीजा की वैधता खत्म हो गई थी उसकी निगरानी एलआईयू कर रहा है। फॉरेन रिलेशन ऑफिसर से जो निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
गोमतीनगर निवासी अखिलेश सिंह के फ्लैट नंबर-104 में प्रदीप सिंह किराये पर रहता है। चार दिन से फ्लैट पर उसका दोस्त रितेश भी आया हुआ था। थाईलैंड की तीन युवतियां भी वहां रह रही थीं। मंगलवार सुबह नशे में धुत रितेश फ्लैट नंबर 102 में घुस गया था। इसके बाद विवाद हो गया था। जब पुलिस पहुंची थी तो पता चला कि वहां पर थाई युवतियां भी हैं। सोसाइटी में रहने वालों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाया था। पर, जांच में आरोप सही नहीं पाए गए थे। पुलिस ने प्रदीप व रितेश पर जबरन किसी के घर में घुसकर अभद्रता करने का मामला दर्ज किया था। चूंकि मामले में सात साल से कम की सजा है। लिहाजा पुलिस ने बुधवार को दोनों पर शांतिभंग के तह कार्रवाई कर जेल भेजा। वहीं, पुलिस अब तक अखिलेश सिंह से संपर्क नहीं कर सकी है।
दो टूरिस्ट और एक बिजनेस वीजा पर आई थीं युवतियां
जांच में सामने आया था कि तीन महीने से प्रदीप थाई युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। इस युवती का वीजा 12 सितंबर को एक्सपायर हो चुका है। वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वहीं जो युवती 25 दिन पहले आई थी वह भी टूरिस्ट वीजा पर आई थी। इस युवती की बुधवार को थाईलैंड की फ्लाइट थी। वह यहां से चली गई है। सोमवार रात जो थाई युवती आई थी वह बिजनेस वीजा पर आई है।
