Munkad Ali reached BSP cadre camp

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद

विस्तार


बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा और संघ की काट सिर्फ बसपा के पास है। देश के इंसाफ परस्त लोग जिनमें सवर्ण, पिछड़े, अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग शामिल हैं, सभी लोकसभा चुनाव में विकल्प के रूप में बसपा को ही देख रहे हैं।

कस्बे में आयोजित कैडर सम्मेलन में मुनकाद अली ने कहा कि भाजपा का डाउनफॉल शुरू हो गया है। कांग्रेस का प्रदेश में जनाधार नहीं है। सपा क्षेत्रीय अपने आधारभूत वोट को नहीं रोक पा रही जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलता है। रालोद अपनी मान्यता और जनाधार खो चुका है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में अपने 50 सांसदों के साथ बसपा बैलेंसिंग पॉवर बनेगी।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने प्रदेश में बसपा सरकार के कार्यकाल को सुशासन और विकास का ऐतिहासिक काल बताया। कहा कि आज मोटोजीपी बाइक रेस जिस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चल रही है, उसे मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व कॉल में बनवाया था। इससे पहले और इसके बाद भी किसी ने इसके बारे में सोचा ही नहीं।

बसपा का यह कैडर कैंप छर्रा विधानसभा क्षेत्र के तहत कस्बे के बाबा दीवानदास बगीची में हुआ। जलाली चेयरमैन फतेह सिंह कुशवाहा ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन गजराज सिंह विमल ने किया। रणवीर कश्यप, मूलचंद बघेल, महेश चौधरी, सुरेश गौतम, मुकेश चंद्रा, महिपाल सिंह पूर्व चेयरमैन, सुनील सागर, अनिल कुशवाहा, कैलाश चंद्र, भंवरपाल यादव, जयवीर सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें