{“_id”:”6b043764ef32924da60f2a2b”,”slug”:”aligarh-woman-attempts-suicide-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अलीगढ़: महिला ने खुदकुशी का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मायके वालों को की सुपुर्द”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

गंगीरी कोतवाली
– फोटो : संवाद
विस्तार
गंगीरी के गांव मझोला निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 14 नवंबर की रात पत्नी राखी देवी से विवाद के बाद जंगले पर दुपट्टे से फंदा लगाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया।
राखी देवी भी पति के पास थीं। 21 नवंबर की शाम ससुरालीजन उन्हें घर ले आए। इस बीच ससुराल वालों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि महिला बिजली का तार पकड़ने की कोशिश करने लगी। 22 नवंबर की शाम परिवार वाले थाने पहुंचे और राखी को मायके भेजने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राखी देवी के मायके वालों को बुलाकर उन्हें उनके साथ भेज दिया गया है।
