Woman jumped into canal in Mainpuri police searching with help of divers

Mainpuri News: नहर में कूदी महिला की तलाश करते तैराक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह एक महिला नहर के पास पहुंची। कुछ देर खड़ी रही, कुछ सोचती रही और फिर अचानक नहर में छलांग लगा दी। मछलियां पकड़ रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। लेकिन ही देखते महिला आंखों से ओझल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश का जा रही है।

घटना घिरोर थाना क्षेत्र की है। यहां बुधवार की सुबह इटावा ब्रांच नहर पुल के किनारे कुछ युवक मछलियां पकड़ रहे थे। तभी एक महिला वहां पर आई और नहर के किनारे चप्पल उतार दीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में डूबता देख मछलियां पकड़ रहे युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार, राहगीर एकत्र हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- Janmashtami 2023: मखमली सिंहासन होगा…जर्मन सिल्वर के झूले में झूलेंगे लड्डू गोपाल, उत्सव मनाने को तैयार लोग

कुछ तैराक युवकों ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। काफी देर तलाश की लेकिन तेज बहाव के चलते महिला का पता नहीं लग सका। सूचना पर थाना और चौकी की पुलिस भी आ गई। समाचार लिखे जाने तक नहर में महिला की तलाश चल रही थी। महिला कौन थी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *