जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झांसी रेंज पुलिस प्रदेश भर में अव्वल रही। मार्च की मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर झांसी परिक्षेत्र ने लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान हासिल किया। रेंज के सभी जनपदों ने अपनी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है।


Trending Videos



आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि जनपद स्तर में जालौन ने चौथी बार एवं झांसी तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। ललितपुर भी इस बार अव्वल रहा। उन्होंने बताया कि शिकायतों के समय के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने की वजह से यह परिणाम मिला है। शिकायतों का नियत समय में निस्तारण करने में भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी आईजीआरएस पोर्टल में तैनात कर्मचारियों की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *