Husband committed suicide two days before Karva Chauth

(सांकेतिक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सुशील नगर में देव उर्फ कालू (30) ने रविवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से परेशान था। करवा चौथ से पहले पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

आठ साल पहले हुई थी शादी 

सुशील नगर निवासी देव मजदूरी करता था। मृतक के भाई सूखा ने पुलिस को बताया कि देव की शादी आठ साल पहले फिरोजाबाद की खुशबू से हुई थी। चार बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस कारण खुशबू मायके में रहने लगी थी। देव पत्नी से मिलने ससुराल जाता था। हाल ही में वो लौटकर आया था। पत्नी मायके में ही थी। सोमवार सुबह लोगों ने देव का शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें – यूपी: एसपी विजिलेंस मंच पर बैठे थे, लिपिक ले रहा था रिश्वत, ऐसे नाटक का मंचन, बताया- घूस मांगे तो क्या करें?

पुलिस जता रही ये आशंका 

सूखा ने बताया कि माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। छह भाइयों में से एक जेल में बंद है। दो भाइयों ने भी पूर्व में आत्महत्या कर ली थी। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गृहक्लेश में आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें – सचिन हत्याकांड: घर में रखी थी पति का लाश और पत्नी ने बनवाए कड़ी-चावल संग 16 रोटियां; अब खुलेगा ये राज

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं पति की मौत  के बाद पत्नी की रो-रोकर बुरा हाल है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। 

ये भी पढ़ें – Fire in Mathura: मथुरा में निबार फैक्टरी में लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने आग पर का पाया काबू; लाखों का माल जल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *