ताजनगरी आगरा में बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। मंचन में राजा जनक ने रानी सुनैना के साथ हल कर्षण किया। इसी समय सीता का प्राकट्य हुआ। ऋषियों ने इनका नामकरण किया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
