आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र में अबुल उला दरगाह कट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसे में सिकंदरा निवासी बने सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और ट्रक और बाइक हटा कर यातायात सुचारु किया है। मृतक एक चिकित्सक के पास काम करता था। हादसे के बाद आधे घंटे तक खंदारी से रामबाग की ओर यातायात बाधित रहा।
