आगरा के कोतवाली स्थित किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात को सराफ का तीन मंजिला शोरूम भरभराकर गिर पड़ा। शोरूम का मलबा सड़क पर आ गया। आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। क्षेत्र में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देर रात तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं थी। 


Trending Videos

बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी निवासी रिंकू बंसल का किनारी बाजार में तीन मंजिला शोरूम है। इसमें चांदी के जेवरात सहित बर्तन आदि की बिक्री की जाती है। सराफ ने बताया कि उन्होंने 5 साल पहले जगह ली थी। तब से शोरूम चला रहे थे। वह रात में शोरूम बंद करके गए थे। रात में तकरीबन 11:45 बजे शोरूम का तीन मंजिला भवन गिरने की सूचना मिली। वह घटनास्थल पर पहुंच गए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *