आगरा के कमला नगर क्षेत्र स्थित कपड़ा शोरूम में सुबह-सुबह आग लग गई। आग उस समय फैली जब शोरूम खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। जैसे ही शटर उठाने के बाद बिजली का स्विच ऑन किया, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग फैल गई। शोरूम मालिक का दावा है कि आग में करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
