
देश-विदेश के आठ हजार से ज्यादा चिकित्सक पांच दिन तक सर्जरी की विधाओं के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए आगरा में आ रहे हैं। मंगलवार से जेपी पैलेस होटल में एसोसिएशन ऑफ सर्जंस ऑफ इंडिया के वार्षिक सम्मेलन एसीकॉन में चिकित्सकों का जुटना शुरू हो गया। पहले दिन 300 चिकित्सकों को शांति वेद अस्पताल में हैंड ऑन कोर्स में सर्जरी की नई विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। एसीकॉन का औपचारिक उद्घाटन 12 दिसंबर को होगा।
