अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन आज सुबह आठ बजे किया गया। एकलव्य स्टेडियम से वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए। वाहन रैली को लेकर शहर के युवाओं में भारी जोश दिखा। बड़ी संख्या में शहर के हर वर्ग और संगठन के लोग सहभागिता करने पहुंचे।
