Women policemen took command of traffic in agra

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अभी तक यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए पुरुष पुलिसकर्मी ही नजर आते थे। अब महिलाओं को भी यह जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया जा रहा है। सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। यह न सिर्फ आईलैंड पर खड़े होकर यातायात संचालन कर रही हैं बल्कि लोगों को नियमों का पाठ भी पढ़ाती हैं।

चार महीने पहले मिलीं थी तीन  महिला पुलिसकर्मी

यातायात पुलिस को चार महीने पहले तीन महिला पुलिसकर्मी मिली थीं। यह सिविल पुलिस से ट्रांसफर होकर यातायात पुलिस में आईं। इनमें से एक को कार्यालय की ड्यूटी में लगाया गया है। दो की ड्यूटी चौराहों पर है। इनमें से एक सेंट जोंस तो दूसरी को हरीपर्वत चौराहे पर लगाया जाता है। रविवार को हरीपर्वत चौराहे पर सुषमा ने ड्यूटी दे रही थी। वह वाहनों की चेकिंग कर यातायात नियमों के बारे में भी लोगों को जागरुक कर रही थीं।

ये भी पढ़ें – हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *