उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम को बाइक से ऑटो की टक्कर के बाद बाइक सवारों को पीट रहे युवकों को पकड़ने पर राजीव नगर की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। युवकों को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है।
