आगरा के दयालबाग के एक निजी रिसोर्ट में पूल पार्टी करने गई परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद बवाल हो गया। परिवार की महिलाओं ने रात में पार्टी के लिए प्राइवेट पूल बुक किया था। यहां पार्टी चल रही थी। बताया गया है कि इस दौरान पास के ही दूसरे पूल में पार्टी कर रहे युवकों ने महिलाओं से छेड़खानी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान रिसोर्ट में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के दौरान रिसोर्ट में तोड़फोड़ भी गई। मामले में थाना न्यू आगरा क्षेत्र की पुलिस पहुंच गई। प्रकरण की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *